बरहट: गादी कटौना गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान पथराव मामले में मलयपुर पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ़्तार
Barhat, Jamui | Feb 19, 2024 मलयपुर थाना क्षेत्र के गादी कटौना गांव में शनिवार की देर संध्या सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुए हिंसक पथराव के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ़्तार किया है। जिसकी पहचान गादी कटौना निवासी गुरु यादव, बटोरन यादव व अजय सिंह के रूप में हुई है।