काराकाट: काराकाट में कृष्ण जन्माष्टमी के छठियार की धूम, मंदिरों में गूंजे सोहर, गोडारी में भागवत कथा का आयोजन
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद बुधवार को काराकाट प्रखंड क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी का छठियार पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक सोहर गीत गाकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी मनाई। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।