प्रतापगढ़: बेल्हा की बहनों ने सरहद पर तैनात जवानों के लिए भेजी 1100 राखियां, अनूठा स्नेह
रक्षाबंधन से पहले बेल्हा की बहनों ने देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के प्रति अनूठा सम्मान जताया है। एलायंस क्लब इंटरनेशनल की पहल पर महिलाओं ने 1100 राखियां तैयार कर गुरुवार दोपहर 3 बजे राष्ट्रपति को भेजी हैं, जो सरहद के वीर जवानों तक पहुंचेंगी। पिछले 26 वर्षों से लगातार निभाई जा रही इस परंपरा का उद्देश्य सैनिकों का मनोबल बढ़ाना है। डाक अधीक्षक ने इस प्रयास क