बगहा: बगहा में अवैध रूप से बिजली जलाने के मामले में 6 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिजली विभाग ने 2023-24 के राजस्व वसूली के लक्ष्य को हासिल करने के लिए बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा की है। विद्युत कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने बताया कि इस अभियान के तहत अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभियंता अमृतांशु ने कहा कि बगहा डिवीजन में करोड़ रुपए बिजली बिल बकाया गया है।