बगहा: बगहा में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम के बाहर किया हंगामा
बगहा में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम के बाहर हंगामा किया। ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई थी, उसे इंफेक्शन हो गया था। अस्पताल के डॉक्टर ने उसे बेतिया रेफर कर दिया था। वहां जाने के बाद फिर से रेफर कर दिया गया। परिजन महिला को लेकर मोतिहारी के अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई।