महुली थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 23 वर्षीय प्रभावती पुत्री राम दरस की मौत हो गई है। वहीं मौत की सूचना मिलते ही धनघटा विधायक गणेश चौहान ने मौके पर पहुंचकर मृतका के परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।