धनघटा थाना क्षेत्र के चाडी घाट पर रविवार को स्नान करने गए 23 वर्षीय विजय कुमार पुत्र त्रिवेणी गहरे पानी में चला गया और डूब गया है। वही स्थानीय गोताखोर की मदद से तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चल पा रहा है। गोरखपुर एसडीआरएफ की टीम को बुलाई जा रही है। मौके पर एसडीएम व पुलिस मौजूद हैं।