धनघटा: गागरगाढ़ में उपनिबंधक कार्यालय जमीन हेतु चिन्हित होने के बावजूद न बनने को लेकर ग्रामीणों ने विधायक को दिया ज्ञापन
धनघटा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत हैसर बाजार धनघटा के गागर गाढ़ वार्ड में उपनिबंधन कार्यालय की जमीन चिन्हित की गई है, जो बनाने के लिए रुपए भी आवंटन कर दिए गए हैं। नगर पंचायत के लोगों का कहना है कि अगर उपनिबंधन कार्यालय बने तो गागरगाढ़ में ही बनना चाहिए, वहीं विधायक गणेश चौहान को ज्ञापन देकर मांग की है।