महुली थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 23 वर्षीय युवती प्रभावती पुत्री राम दरस की मौत हों गई है। वहीं परिजनों ने बताया कि सोमवार को खेत की तरफ गई हुई थी, कि तभी अचानक बरसात होने लगा और बिजली की चमक उठ गई और युवती के ऊपर गिर गई। मौके पर ही मौत हो गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।