धनघटा थाना क्षेत्र में अलग-अलग गांव से मारपीट करने के मामले में रविवार को 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। वहीं धनघटा थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि अभियुक्तो को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गिरफ्तार करते हुए धनघटा मजिस्ट्रेट न्यायालय के लिए रवाना किया गया है।