बडोनी: ग्राम ओरीना में अज्ञात कारणों से किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शव का जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Badoni, Datia | May 26, 2025 बड़ौनी थाना अंतर्गत ग्राम ओरीना में एक 16 साल की किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन खेत पर काम करने गए हुए थे और किशोरी घर पर अकेली थी। तभी किशोरी ने यह कदम उठाया। जानकारी के मुताबिक मृतिका संजना पिता सिरनाम उम्र 16 वर्ष कक्षा 11वीं की छात्रा थी। किशोरी ने घर के कच्चे कमरे की मियार से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।