🚨 देवरिया अपडेट: ओमान से आया शिवानंद का शव, परिजन मुख्यमंत्री से बातचीत की मांग पर अड़े
देवरिया जनपद के सुरौली गांव में ओमान से लाए गए शिवानंद चौरसिया के पार्थिव शरीर को लेकर देर रात तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। परिजनों ने मुख्यमंत्री से सीधे बातचीत और आश्वासन मिलने तक अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया।
परिजनों की प्रमुख मांगें:
🔹 मुख्यमंत्री स्वयं बातचीत करें।
🔹 शिवानंद की पत्नी को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया जाए।
🔹 परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक स्वयं गांव पहुंचे तथा परिजनों और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते रहे। देर रात तक पार्थिव शरीर एंबुलेंस में ही रखा रहा।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स गांव में तैनात की गई है। पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
#Deoria #ShivanandChaurasia #BreakingNews #DeoriaNews #UPNews