हिण्डोली: नव निर्मित बस स्टैंड के रैन बसेरे पर ताले, ठंड में प्रवासी मजदूर भटकते रहे
Hindoli, Bundi | Jan 1, 2026 हिंडोली नगरपालिका की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। नव निर्मित बस स्टैंड परिसर में बनाए गए सार्वजनिक निःशुल्क रैन बसेरे पर रात के समय ताले लगे रहे, जबकि वहां कोई चौकीदार भी मौजूद नहीं था। कड़ाके की ठंड में आसरा पाने के लिए प्रवासी दिहाड़ी मजदूर पूरी रात कस्बे में भटकते नजर आए।स्थानीय लोगों का कहना है कि नगरपालिका ने केवल खानापूर्ति के लिए रैन बसेरे की