हिण्डोली: नरेश मीणा ने हिंडोली दौरे पर हेलीकॉप्टर से कोलाहेड़ा पहुंचकर देवनारायण मेले में की शिरकत
Hindoli, Bundi | Dec 29, 2025 किसान नेता का भगत सिंह सेवा के अध्यक्ष नरेश मीणा बूंदी दौरे पर रहे इस दौरान नरेश मीणा हेलीकॉप्टर से रविवार दोपहर को हिंडोली विधानसभा के ग्राम कोलाहेड़ा पहुंचे जहां भगवान देवनारायण मंदिर मेले में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने अमित शाह धारीवाल ओम बिरला अशोक चांदना को आड़े हाथो लेते हुए अपनी हार का जिम्मेदार बताया उन्होंने कहा की मशीन हैक कर उन्हें हराया गया है।