हिण्डोली: मंदिर परिसर में मांस के अवशेष फेंकने से हिण्डोली में तनाव, 6 युवकों को डिटेन किया गया, हिन्दू संगठनों ने बंद का आव्हान
Hindoli, Bundi | Dec 30, 2025 हिण्डोली कस्बे में बीती रात को उस समय तनाव का माहौल बन गया जब असामाजिक तत्वों द्वारा मकोड़िया का बालाजी मंदिर परिसर की ओर मांस के अवशेष फेंकने की घटना सामने आई। इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और हिन्दू संगठनों ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश बताते हुए हिण्डोली बंद का आह्वान कर दिया।