कहरा: मनोहर हाईस्कूल में स्वास्थ्य विभाग द्वाराNCC कैडेट्स को10फरवरी से शुरू हो रहे फाइलेरिया मुक्त अभियान का दिया प्रशिक्षण
आज मनोहर हाई स्कूल में एनसीसी कैडेट्स को 10 फरवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले सर्वजन दवा सेवन द्वारा फाइलेरिया मुक्त अभियान को लेकर प्रशिक्षण दिया।इस अवसर पर मौजूद 210 एनसीसी कैडेट्स को इस अभियान में सहयोग करते हुए स्वयं दवा खाने और परिवार,समाज को दवा खाने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रशिक्षण दिया।ये कैडेट्स उक्त अभियान में सहयोग भी करेंगें।