कहरा: कोरेक्स बरामद मामले में बैजनाथपुर पुलिस ने ट्रक ड्राइवर,खलासी को किया गिरफ्तार, सदर अस्पताल में मेडिकल करवाकर,भेजा जेल
बैजनाथपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर एक ट्रक से प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद कर ड्राइवर व खलासी को गिरफ्तार कर लिया। कागजी प्रक्रिया पूरा कर दोनों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया। मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया।