कहरा: BPSC TRE1द्वारा नवनियुक्त विद्यालय अध्यापक का आज अंतिम दिन DEO कार्यालय में बायोमैट्रिक आधार का सत्यापन हुआ संपन्न
रविवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में BPSC TRE1द्वारा नवनियुक्त विद्यालय अध्यापक का अंतिम दिन बायोमेट्रिक आधार का सत्यापन कार्य संपन्न किया गया। अंतिम दिन मात्र 7 अध्यापक का सत्यापन हुआ।जिले को कुल 2003 विद्यालय अध्यापक अनुशंसित थे जिसमें1860 विद्यालय में योगदान दिया और अंतिम दिन तक कुल 1834 अध्यापक का बायोमेट्रिक सत्यापन संपन्न हो चुका है।