कहरा: सहरसा के पहले ट्रैफिक DSP के रूप में प्रवीण कुमार ने पदभार किया ग्रहण,शहर को जाम से मुक्त करवाना बताई पहली प्राथमिकता
सहरसा जिला मुख्यालय में पहले डीएसपी के रूप में प्रवीण कुमार ने पदभार किया ग्रहण।आज पहले दिन मीडिया से बातचीत में नवपदस्थापित डीएसपी प्रवीण कुमार ने कहा कि सहयोगियों से पता चला है कि शहर में जाम की बड़ी समस्या है।उन्होंने कहा कि शहर को जाम से मुक्त रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि नगरवासियों के सहयोग से जल्द ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुधार लेंगे।