विष्णुगढ़: डीवीसी कोनार दीपोत्सव के पूर्व 1000 दीपों से जगमगाया, ज्ञानोदय स्कूल ने गरीब बस्तियों में बांटी खुशियां
डीवीसी कोनार दीपोत्सव के पूर्व 1000 दीपों से जगमगाया, ज्ञानोदय स्कूल ने गरीब बस्तियों में बांटी खुशियां। दीपोत्सव के पावन पर्व के आगमन से पूर्व विष्णुगढ़ क्षेत्र में उत्सव की उमंग और सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल देखने को मिली। डीवीसी कोनार परिसर में भव्य दीपोत्सव सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।