लोक आस्था के महापर्व छठ पुजा की तैयारी का जायजा लेने के पहुंची सुश्री मंगला पाण्डेय अनुमंडल पदाधिकारी पकरीदयाल, द्वारा विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई घाट और उसके आसपास के रास्तों की साफ-सफाई भी देखी गई ।
साथ ही गहरे पानी वाले खतरनाक स्थानों की पहचान कर बांस की बैरिकेडिंग व खतरे के निशान (लाल झंडे) लगाने का निर्देश दिया गया। सभी घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था,चेंजिंग रूम व्रतियों के कपड़े बदलने के लिए अस्थाई रूम का बनाने का भी निर्देश दिया गया। वही आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों और सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Disaster Management Department Govt. of Bihar Samrat Choudhary