कानपुर में दिनदहाड़े बाइक लूट, तमंचा तानकर बदमाश फरार!
कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में महुआगांव मोड़ के पास बाइक लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। आरोप है कि बाइक सवार प्रवीण कुमार को रोककर बदमाश ने तमंचा तान दिया और बाइक छीनकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि बदमाश को पकड़ने की कोशिश के दौरान एक साइकिल सवार युवक से भी उसकी छीना-झपटी हुई। आरोप है कि इसी दौरान बदमाश ने युवक के कंधे पर काट लिया और मौके से भाग निकला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बदमाश की तलाश और घटना के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
📍 स्थान: महाराजपुर, कानपुर
.
#Kanpur #KanpurNews #Maharajpur #KanpurCrime #CrimeNews