साइबर ठगी में वांछित इखलाख गिरफ्तार, खाते में ₹1.80 करोड़ का लेनदेन!
कानपुर नगर। साइबर थाने में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त इखलाख को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले ही दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में उसके चार बैंक खातों के संबंध में जानकारी सामने आई है। इनमें से एक खाते में करीब ₹1.80 करोड़ का लेनदेन पाया गया है। पुलिस अब इस लेनदेन और उससे जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
पूछताछ के दौरान इखलाख ने अपने एक साथी का नाम मोहम्मद आमिर बताया है। पुलिस उसके संबंध में जानकारी जुटाकर आवश्यक पूछताछ और विधिक कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, वांछित होने की जानकारी मिलने के बाद इखलाख फरार हो गया था। फिलहाल उससे विस्तृत पूछताछ जारी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
🎙️ बाइट: श