कुंडा: हथिगवां पुलिस ने बलीपुर से वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना हथिगवां पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वारंटी रोहित सरोज को रविवार शाम 5.30 बजे गिरफ्तार किया है। आरोपी ग्राम बलीपुर का निवासी है और न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। पुलिस टीम ने अभियुक्त को उसके घर के पास से दबोचा और आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।