फुलवरिया: श्रीपुर थाने में होली पर्व को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक, प्रशासनिक गाइड लाइन का पालन करने का मिला निर्देश
श्रीपुर थाना परिसर में शनिवार को होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधि से लेकर आम जन शामिल हुए। थानाध्यक्ष ने मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व को शांतिपूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए। होली पर्व में डीजे बजाने और हुडदंग करने की सख्त मनाही है।