आलमनगर: आलमनगर थाना के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने शुक्रवार को किया औचक निरीक्षण
उदाकिशुनगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी यानी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने शुक्रवार को आलमनगर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रकार की पंजियों का अवलोकन किया, कई भवनों का जांच किया, साथ ही उपस्थित पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को सफल संचालन को लेकर कई प्रकार के आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया। मौके पर कई अधिकारी मौजूद रहे।