#बर्थडे_पार्टी_का_प्रदर्शन_आचार_संहिता_के_बीच_वायरल_वीडियो_से_मचा_बवाल
बिसाऊ। नगरपालिका चुनावों की सरगर्मियों के बीच शहर में एक वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर दो दिनो से वायरल हो रहे एक वीडियो में नगरपालिका के भाजपा के पूर्व चेयरमैन हारुन खत्री अपनी जन्मदिन पार्टी के दौरान मंच पर दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम स्टेशन रोड स्थित खत्री विला में आयोजित हुआ था।
वायरल वीडियो में पूर्व चेयरमैन मंच पर मौजूद लोगों को संबोधित करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान उनके जैब में रिवॉल्वर जैसी वस्तु दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, जिसे लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वीडियो में मंच के ऊपर सांस्कृतिक कार्यक्रम और डांस प्रस्तुति भी होती दिखाई दे रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि 11 सितंबर को नगरपालिका चुनाव होने हैं और वर्तमान में आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, ऐसे में यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही गतिविधियां सही पाई जाती हैं तो क्या यह नियमों के उल्लंघन की श्रेणी में आएंगी? इसको लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ी हुई है।
शहरवासियों सहित बिसाऊ गोगामेड़ी महंत रविनाथ का कहना है कि चुनावी माहौल के बीच किसी भी प्रकार का हथियार प्रदर्शन गलत संदेश देता है। वहीं प्रशासन से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
अब निगाहें प्रशासन और निर्वाचन अधिकारियों पर टिकी हैं कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर कोई कार्रवाई की जाती है या नहीं। यदि वीडियो और उसमें दिखाई दे रहे दृश्य सही पाए जाते हैं तो संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई संभव हो सकती है।
हालांकि, इस मामले में प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।
यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक कथित वीडियो और स्थानीय चर्चाओं पर आधारित है। डिजिटल चैनल शेखावाटी एक्सप्रेस न्यूज़ इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता। किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले संबंधित प्रशासनिक जांच और आधिकारिक पक्ष महत्वपूर्ण होगा।
#बिसाऊ #बिसाऊ_नगरपालिका_चुनाव #नगरपालिका_चुनाव2026 #आचार_संहिता #वायरल_वीडियो #हथियार_प्रदर्शन #बर्थडे_पार्टी #हारुन_खत्री #खत्री_विला #स्टेशन_रोड #चुनावी_माहौल #प्रशासन #पुलिस #शेखावाटी_एक्सप्रेस #ShekhawatiExpress #BreakingNews #ViralVideo #RajasthanNews #JhunjhunuNews #bissaunews