सिमडेगा: डीसी के संज्ञान के बाद कृष्णा बड़ाईक का मुफ्त इलाज जारी
सिमडेगा के जलडेगा प्रखंड के सेमेरिया निवासी 40 वर्षीय कृष्णा बड़ाईक कैंसर से जूझ रहे हैं। आर्थिक परेशानी की खबर पर डीसी कंचन सिंह ने संज्ञान लिया। इसके बाद आयुष्मान भारत-मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना व अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से उनका निःशुल्क इलाज जारी है। रांची में तीन कीमोथेरेपी हो चुकी है। रविवार शाम 4 बजे तक वे सदर अस्पताल में भर्ती हैं।