मकराना: खाद्य विभाग की टीम ने मकराना में अवधिपार सामग्री को कराया नष्ट, व्यापारियों में मचा हड़कम्प
Makrana, Nagaur | Sep 13, 2025 खाद्य विभाग की टीम ने मकराना में अवधिपार सामग्री को नष्ट करवाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशों पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। विभाग की टीम ने लक्ष्मी मिष्ठान भंडार से 13 लीटर कोल्ड ड्रिंक एवं 15 किलोग्राम गेहूं का आता, रमेश बकरी से 9 किग्रा टोस्ट,न्यूट्रेला,जूस नष्ट करवाया।