सुल्तानगंज: गंगा के बढ़ते जलस्तर से अब्जूगंज में संकट, राहत व्यवस्था की उठी मांग
सुल्तानगंज। प्रखंड क्षेत्र में गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। नगर परिषद क्षेत्र के अब्जूगंज के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है। जलजमाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन समेत कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित लोग अब प्रशासनिक सहायता