गुना नगर: कलेक्टर ने पानी की कमी को लेकर जिले में संचालित वाहन धुलाई सेंटरों पर लगाया था प्रतिबंध, आदेश जारी कर हटाया
गुना कलेक्टर सत्येंद्र सिंह ने पिछले दिनों धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर जिले में पानी की कमी को लेकर जिले में संचालित वाहन धुलाई सेंटरों पर प्रतिबंध लगाया था। बारिश का मौसम शुरू होने से कलेक्टर ने 4 जुलाई को आदेश जारी कर जिले में लगाए वाहन धुलाई सेंटरों से प्रतिबंध को समाप्त कर दिया है।