गुना नगर: सकतपुर रोड पर खराब रोड होने की बजह से ईटों से भरी ट्रॉली पलटी टला बढ़ा हादसा
गुना जिले के केंट थाना क्षेत्र अंतर्गत सकतपुर रोड पर सड़क की हालत बहुत खराब है। लोगों को इस सड़क से निकलना बहुत मुश्किल होता है, और वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इसी सड़क से निकल रहे ट्रैक्टर में लगी ईंटों से भरी ट्रॉली अचानक पलट गई, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कई बार सड़क निर्माण के लिए मांग की जा चुकी है ।