गुना नगर: समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे गुना, सर्किट हाउस में कहा, भाजपा ने मध्य प्रदेश को कर्ज वाला राज्य बना दिया है
गुना जिले के दौरे पर पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जिले में संगठन विस्तार और मजबूती पर जोर दिया। प्रेस वार्ता में भाजपा पर आरोप लगाए कहा, गुना ने भाजपा को भारी बहुमत से जिताया लेकिन गुना को कोई सौगात नहीं मिली। भाजपा ने मध्यप्रदेश को कर्ज वाला बीमारू राज्य बना दिया है।