आंवला: आंवला-भमोरा मार्ग पर डंपर की टक्कर से बुजुर्ग का पैर कटा, जजमानी के लिए जा रहे थे
Aonla, Bareilly | Nov 14, 2026 आंवला-भमोरा मार्ग पर पुरैना चौराहे के पास शनिवार शाम करीब 5 बजे डंपर ने साइकिल से जा रहे 60 वर्षीय गंगा प्रसाद को टक्कर मार दी। हादसे में उनका दाहिना पैर कटकर अलग हो गया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।