सेवा से स्वावलंबन: उरई टाउन हॉल में जले आशीर्वाद के दीप, ‘सेवा संकल्प अभियान’ की ली शपथ
सिटी मजिस्ट्रेट ने किया दीप प्रज्ज्वलन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय चौधरी व भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत द्विवेदी ने भी जलाए दीप
जितेंद्र गुप्ता ✍️ । बोल दो भारत
उरई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नगर पालिका परिषद उरई की ओर से टाउन हॉल में ‘आशीर्वाद का दीया’ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत टाउन हॉल पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।
इसके बाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय चौधरी और भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत द्विवेदी ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। नगर पालिका परिषद के ईओ सहित कर्मचारियों ने भी दीप जलाए।
इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शपथ लेते हुए सेवा और स्वावलंबन के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ टाउन हॉल दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
#SevaSankalpAbhiyan #SevaSeSwavalamban #AshirwadKaDiya #Orai #Jalaun #OraiNews #JalaunNews #PMModiBirthday #SevaDiwas #DeepPrajwalan #NagarPalikaOrai #UttarPradesh #ServiceAndSelfReliance #BolDoBharat #BreakingNews #LocalNews #JalaunUpdate
Orai, Jalaun | Sep 18, 2026