नौगढ़: मझगाई में बाथरूम से निकलते समय 60 वर्षीय महिला करंट की चपेट में आई
मझगाई गांव में रविवार को करंट लगने से 60 वर्षीय मीना देवी पत्नी हरीश केसरी गंभीर रूप से घायल हो गईं। रविवार दोपहर 03 बजे परिजनों के अनुसार बाथरूम से बाहर निकलते समय उनका हाथ गेट के नीचे से जुड़े बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह गिर पड़ीं। परिजन तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।