पिपरई: पिपरई क्षेत्र के इमलिया गांव में बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के लिए बनाया अस्थाई मुक्तिधाम
पिपरई क्षेत्र के इमलिया गांव में एक बुजुर्ग महिला का बीमारी के चलते निधन हो गया जिसका बारिश के बीच टेंपरेरी सेट लगाकर अंतिम संस्कार किया गया। पिपरई नगर परिषद के वार्ड नंबर 8 की रहने वाली मान बाई पत्नी अमान सिंह आदिवासी का बीमारी के चलते निधन हो गया था। उस समय लगातार बारिश हो रही थी। उनका अंतिम संस्कार अस्थाई टीन सेट लगाकर परिवार जनों ने किया।