पिपरई: ग्राम बमूरिया छैवलाई निवासी 28 वर्षीय युवक के साथ एक व्यक्ति ने मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी
मिली जानकारी अनुसार पिपरई थाने में ग्राम बमूरिया छैवलाई निवासी 28 वर्षीय जीतू वंशकार पुत्र लालाराम वंशकार ने रिपोर्ट दर्ज कराई की ग्राम में,ग्राम के ही जंगा उर्फ जंग बहादुर कोरी पुत्र पहलवान कोरी ने उसके साथ खाने के लिए राजश्री गुटका ना देने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी एवं अश्लील गालियां दी। पिपरई थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।