कोईलवर: गिधा सामुदायिक भवन में नई आशा संस्था के 'स्वस्थ नारी अभियान' कार्यक्रम में एसडीओ शिप्रा विजय कुमार चौधरी ने किया जागरूक
कोईलवर प्रखंड के गीधा सामुदायिक भवन में सोमवार को दोपहर 2 बजे नई आशा संस्था की ओर से 'स्वस्थ नारी अभियान' के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आरा एसडीओ शिप्रा विजय कुमार चौधरी ने महिलाओं एवं किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करते हुए समय पर डॉक्टरी सलाह लेने की अपील की।।