तालबेहट: तेरई फाटक में खाद की कालाबाजारी का SDM ने लिया संज्ञान, चौकी इंचार्ज ने किसानों को उचित रेट पर दिलाई खाद
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेरई फाटक में हो रही खाद की कालाबाजारी का बुधवार की दोपहर करीब 2 बजे एसडीएम तालबेहट भुपेन्द्र सिंह द्वारा संज्ञान लिया गया। एसडीएम के द्वारा चौकी इंचार्ज तेरई फाटक मनीष शुक्ला को निर्देशित किया गया। आदेश के बाद चौकी इंचार्ज द्वारा खाद की दुकानों का निरीक्षण करते हुए किसानों को उचित रेट पर खाद दिलाई।