तालबेहट: बांसी के समीप बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया, युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
तालबेहट तहसील क्षेत्र के ग्राम बांसी के समीप मंगलवार की शाम करीब 7 बजे बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। जिससे बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।