बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की यात्रा का आगाज, अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर सरकार पर साधा निशाना
📍 बदरीनाथ धाम, चमोली।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में बदरीनाथ धाम से यात्रा का शुभारंभ किया गया। यात्रा में चमोली जनपद समेत प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंकिता भंडारी हत्याकांड और बदरीनाथ धाम में हुई चोरी की घटना को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार से जवाब मांगा।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने मामले में न्याय सुनिश्चित करने, जांच की निष्पक्षता बनाए रखने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही भाजपा के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर भी सवाल उठाए।
कांग्रेस ने बदरीनाथ धाम में हुई चोरी की घटना को लेकर भी नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की।
अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय और बदरीनाथ धाम की सुरक्षा के सवालों को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा।
#BadrinathDham #AnkitaBhandari #Congress #GaneshGodiyal #Chamoli #UttarakhandNews #HimwantPradeshNews