विधानसभा भवन गैरसैंण का फायर ऑडिट एवं निरीक्षण
विधानसभा के प्रस्तावित सत्र के दृष्टिगत फायर स्टेशन गोपेश्वर, जनपद चमोली की टीम द्वारा मुख्य अग्निशमन अधिकारी, पौड़ी/रुद्रप्रयाग/चमोली एवं विधानसभा की मुख्य सुरक्षा अधिकारी टीम के साथ विधानसभा भवन, गैरसैंण का विस्तृत फायर ऑडिट एवं निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विधानसभा भवन एवं आवासीय भवनों में स्थापित फायर हाइड्रेंट सिस्टम और अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई। साथ ही, अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं जन सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई, ताकि विधानसभा सत्र के दौरान किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
#uttarakhandfireservice
#firefighter
#fireaudit
#pedestriansafety
#uttarakhand