उत्तराखंड सरकार के भीतर चल रही सियासी हलचल के बीच, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और उनके पति गिरधारी लाल साहू के विवाद पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री धामी ने इस पूरे मामले पर सवाल उठाते हुए कहा कि दोनों पिछले 22 वर्षों से साथ रह रहे हैं, ऐसे में आज तक इस तरह के आरोप क्यों नहीं लगाए गए? उन्होंने स्पष्ट किया कि मंत्री रेखा आर्य ने किन परिस्थितियों और किस परिप्रेक्ष्य में ये आरोप लगाए हैं, इसकी गहन जांच की जा रही है। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने वायरल हो रहे कथित ऑडियो की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं।