आंवला: आंवला के सिरौली में सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जलभराव और कीचड़ से परेशान ग्रामीणों ने जताया विरोध
आंवला तहसील के सिरौली क्षेत्र में सड़कों पर फैली कीचड़ और जलभराव का समाधान न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह करीब नौ बजे विरोध जताया। उन्होंने कीचड़ भरे रास्ते में धान रोपकर अपना गुस्सा जाहिर किया।