बालाघाट: शिकायत वापस लेने का दबाव और जान से मारने की धमकी मिलने पर, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
बालाघाट शहर निवासी रोहित बर्वे ने 18 जुलाई की दोपहर 3 बजे क़रीब पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर जान से मारने की धमकी मिलने और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है। रोहित बर्वे ने बताया कि 16 जुलाई की रात वह अपनी बहन के घर से अपने साथी विशाल बाहेश्वर के साथ लौट रहा था। इसी दौरान स्वीपर मोहल्ला चौक के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोककर कथित रूप से धा