Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
image
image

#बालाघाट जनसुनवाई व सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की जांच, सांदीपनि विद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया सही पाई गई सांदीपनि विद्यालय बालाघाट में विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश को लेकर जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की शुक्रवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती मोनिका पटेल के निर्देशन में विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता पालक, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले, उपप्राचार्य साजिद मोहिस तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सहायक ग्रेड-3 अपूर्व बेल उपस्थित रहे। इस दौरान सभी शिकायतकर्ताओं की बात गंभीरता से सुनी गई और प्रत्येक प्रकरण का बिंदुवार परीक्षण किया गया। जांच के दौरान पालकों को शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित सांदीपनि विद्यालय की प्रवेश नीति की जानकारी दी गई। विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने प्रवेश प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए प्राचार्य द्वारा अपनाई गई पारदर्शी एवं सावधानीपूर्ण प्रक्रिया की सराहना की। प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले ने बताया कि विद्यालय में निर्धारित क्षमता से अधिक प्रवेश के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे। उपलब्ध रिक्तियों के अनुसार केवल हिन्दी माध्यम की कुछ कक्षाओं में ही पालकों की सहमति से प्रवेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के मध्य स्थित सांदीपनि विद्यालय में निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिसके कारण अतिरिक्त प्रवेश देना संभव नहीं है। जांच के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि विद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया शिक्षा विभाग के निर्धारित नियमों एवं प्रवेश नीति के अनुरूप अपनाई गई है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #gaddeptmp

1 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 18, 2026

MORE NEWS

#बालाघाट 
शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही 

सावजी भोजनालय में मिली भारी गंदगी, जैन बेकरी के खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे

           जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में प्राप्त शिकायतों के आधार पर गर्रा स्थित सावजी भोजनालय और जैन बेकरी में औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान सावजी भोजनालय में गंभीर स्वच्छता संबंधी खामियां सामने आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया, जबकि जैन बेकरी से खाद्य नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

            खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गर्रा स्थित सावजी भोजनालय का निरीक्षण किया। जांच में प्रतिष्ठान का खाद्य सुरक्षा पंजीयन तो वैध पाया गया, लेकिन किचन और परिसर की हालत बेहद खराब मिली। निरीक्षण के दौरान किचन एवं बर्तन धुलाई क्षेत्र की दीवारें और फर्श जर्जर एवं टूटी-फूटी पाए गए। परिसर में मक्खियों का प्रकोप, गंदगी, अव्यवस्थित रखरखाव तथा अस्वच्छ वातावरण देखने को मिला। अधिकारियों ने इसे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए संबंधित भोजनालय के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया।

                इसी तरह, जैन बेकरी के खिलाफ खाद्य पदार्थों में रसायनों एवं कृत्रिम रंगों के उपयोग की शिकायत मिलने पर जांच की गई। कार्रवाई के दौरान डोनट, इंप्रूवर, एनहांसर सहित अन्य खाद्य सामग्री के नमूने एकत्रित कर विधिवत परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

              खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में आम नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। मिलावट, अस्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #foodsuppliesmp

#बालाघाट शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही सावजी भोजनालय में मिली भारी गंदगी, जैन बेकरी के खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर खाद्य सुरक्षा प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में प्राप्त शिकायतों के आधार पर गर्रा स्थित सावजी भोजनालय और जैन बेकरी में औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान सावजी भोजनालय में गंभीर स्वच्छता संबंधी खामियां सामने आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया, जबकि जैन बेकरी से खाद्य नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गर्रा स्थित सावजी भोजनालय का निरीक्षण किया। जांच में प्रतिष्ठान का खाद्य सुरक्षा पंजीयन तो वैध पाया गया, लेकिन किचन और परिसर की हालत बेहद खराब मिली। निरीक्षण के दौरान किचन एवं बर्तन धुलाई क्षेत्र की दीवारें और फर्श जर्जर एवं टूटी-फूटी पाए गए। परिसर में मक्खियों का प्रकोप, गंदगी, अव्यवस्थित रखरखाव तथा अस्वच्छ वातावरण देखने को मिला। अधिकारियों ने इसे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए संबंधित भोजनालय के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया। इसी तरह, जैन बेकरी के खिलाफ खाद्य पदार्थों में रसायनों एवं कृत्रिम रंगों के उपयोग की शिकायत मिलने पर जांच की गई। कार्रवाई के दौरान डोनट, इंप्रूवर, एनहांसर सहित अन्य खाद्य सामग्री के नमूने एकत्रित कर विधिवत परीक्षण के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। विभाग का कहना है कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए जाते हैं तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में आम नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। मिलावट, अस्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #foodsuppliesmp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 17, 2026