विदिशा: विदिशा पुलिस की फोरेंसिक टीम हुई हाईटेक, अत्यधुनिक मोबाइल वैन पुलिस के बेड़े में हुई शामिल, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
जिले में किसी भी स्थान पर गंभीर घटनाक्रम होने पर वहां फॉरेंसिक की टीम पूरे उपकरणों के साथ पहुंचकर घटनास्थल से तमाम सबूत एकत्रित कर सकेगी। उसका तुरंत पूरी सटीकता के साथ निराकरण भी हो सकेगा। जिससे आरोपियों की धरपकड़ करने में काफी मदद मिलेगी। यह सब पुलिस मुख्यालय द्वारा विदिशा जिले को मिली हाईटेक फॉरेंसिक मोबाइल वैन के माध्यम से संभव हो पाएगा।