सादाबाद: कुरसंडा में टीवी में शॉर्टकट सर्किट से कमरे में लगी आग, हजारों का सामान जलकर हुआ राख
कुरसंडा की प्रजापति बस्ती निवासी प्रमोद कुमार के परिजन कमरे में टीवी देख रहे थे। तभी अचानक टीवी में शॉर्ट सर्किट हो गया और देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। इसने आसपास रखे कपड़े, फर्नीचर और दूसरे कीमती घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पाया है।