विष्णुगढ़: बिलंडीटांड के एयर वेंट में गिरे गणेश महतो का शव छठे दिन रखवा में सिंचाई विभाग के टनल से बरामद
विष्णुगढ़। बिलंडीटांड के एयर वेंट में गिरे गणेश महतो का शव छठे दिन रखवा में सिंचाई विभाग के टनल से बरामद। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बनासो के बिलंडीटांड स्थित कोनार सिंचाई नहर के 'कट एंड कवर' एयर वेंट में गिरे रखवा गांव निवासी गणेश महतो (पिता: स्व. टेकलाल महतो) का शव घटना के छठे दिन सोमवार सुबह सिंचाई विभाग के रखवा ओपन टनल से बरामद कर लिया गया।